संभल: सांप के डसने से किसान के बेटे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। चाचू नांगल गांव में सोमवार देर रात गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे किसान के बेटे को सांप ने डस लिया। शोर मचाने पर पड़ोसी ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। 
  
यह घटना असमोली थाना क्षेत्र के गांव चाचू नांगल की है। यहां के निवासी दयानंद का पुत्र कुलदीप (21) पढ़ाई करता था और खेती में अपने पिता का साथ काम करता था। सोमवार रात वह नलकूप से गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। तभी सांप ने उसे काट लिया। कुलदीप ने अपने आपको सांप से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सांप उसके शरीर पर लिपट गया।

 शोर सुनकर पड़ोस में सिंचाई कर रहा गांव निवासी सतीश मौके पर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालात में कोई सुधार नहीं होने पर परिजन मंगलवार सुबह झाड़ फूंक कराने के लिए उसे जिला अमरोहा के बृजघाट लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

 जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि कुलदीप पांच बहन भाइयों में चौथे नंबर का था। जिसे डेढ़ वर्ष में सांप खेत पर दो बार पहले भी काट चुका था। सोमवार रात सांप के तीसरी बार काटने से उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : दुष्कर्म के विरोध पर गर्भवती बीवी को दिया तीन तलाक, पति व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार