मुरादाबाद : दुष्कर्म के विरोध पर गर्भवती बीवी को दिया तीन तलाक, पति व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

 दोनों देवर ने दिल्ली में लूटी महिला की आबरू, पंचायत के दौरान आरोपी ने दिया तीन तलाक

मुरादाबाद,अमृत विचार। दुष्कर्म का विरोध एक महिला पर भारी पड़ गया। पीड़िता को ना सिर्फ अपनी आबरू गंवानी पड़ी, बल्कि तीन तलाक देते हुए पति ने उससे रिश्ता ही तोड़ लिया। पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कटघर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

कटघर थाना क्षेत्र के भैंसिया गांव की मूल निवासी पीड़िता के मुताबिक उसका निकाह छह माह पहले ग्राम मासूमपुर थाना डिलारी निवासी एक युवक के साथ हुआ। 29.5.2022 को वह अपने ससुराल आई। महिला  21 जुलाई.2022 तक अपनी सुसराल रही। महिला का बड़ा देवर शहाबुद्दीन शुरू से ही उस  पर गलत नज़र रखता था। देवर की मंशा भांप महिला ने शौहर से अलग रहने को कहा।

 21 जुलाई को पति के पास दिल्ली चली गई। दिल्ली में महिला का छोटा देवर भी साथ रहता था। दूसरे ही दिन बडा देवर शहाबुद्दीन भी दिल्ली आ गया।  27 जुलाई को महिला पति काम पर चला गया।  तब छोटे देवर की मदद से बड़े देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो दोनों देवर ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आपबीती शौहर से कही। शौहर ने प्रकरण परिवार का बता कर पल्ला झाड़ लिया। तब पीड़िता ने घटना की जानकारी सास को दी। सास ने  जुबान बंद रखने की धमकी दी। कार्रवाई का दबाव बनाने पर पति ने महिला को जबरिया मायके भेज दिया। 

पांच अगस्त को महिला अपने भाई के सामायके लौट आई।  आठ अगस्त को मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान पति ने बताया कि उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया है। बदहवास महिला ने सास से फोन पर बात करने का प्रयास किया 14 अगस्त को गणेशपु गांव में दोनों पक्षों में पंचायत हुई। भरी पंचायत में पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। तहरीर के आधार पर मझोला पुलिस ने पति समेत सभी आरोपी ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : खूनी हो चुका खनन माफिया बेलगाम, रात में दौड़ा रहा अवैध डंपर

संबंधित समाचार