शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर आस्था के साथ राष्ट्रीय एकात्मता व एकाग्रता का देता है संदेश :सीएम योगी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बलरामपुर। ब्रम्हलीन महंत महेंद्रनाथ योगी कई वर्षों तक शक्तिपीठ देवीपाटन में मां पाटेश्वरी की सेवा साधना करते रहे । वह लोक कल्याण के लिए सदैव जाने जायेंगे। मां पाटेश्वरी की सेवा के दौरान ब्रम्हलीन महंत लोक कल्याण की प्रवृत्ति व समग्र विकास को लेकर गोरक्ष पीठाधीश्वर ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ के निर्देशन में शक्तिपीठ देवीपाटन में जो विकास की रूपरेखा तैयार की वह आज मंदिर पर दिख रहा है।  वह सदैव लोक कल्याण की कामना करते रहे है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये बातें देवीपाटन मंदिर सभागार में आयोजित ब्रम्हलीन महंत महेंद्रनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही।

सीएम ने कहा कि शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन जो कि भारत नेपाल के मैत्री संबंधों को प्रगाढ़ करता ही है। यह पीठ आस्था के केंद्र के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है । यही संदेश देश का हर धर्म स्थल करता है।  कहा कि शक्तिपीठ देवीपाटन में गौसेवा, धर्मशाला,वनवासी बच्चों के लिए थारू छात्रावास शिक्षा के लिए विद्यालय, चिकित्सालय भी संचालित है।  जो ब्रम्हलीन महंत का स्मरण कराता रहेगा। सीएम ने उनको स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

21 (2)

श्रद्धांजलि सभा में अयोध्या से आये महंत सुरेश दास, महंत धर्म दास, महंत राजू दास, महंत राम मिलन दास , नैमिषारण्य से आये चौतन्य महराज, संत सर्वैश दास, विधायक पलटूराम, विधायक राम प्रताप वर्मा, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू, नेपाल के सांसद अभिषेक प्रताप शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम में देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने सभी संतों का आभार प्रकट करते हुए ब्रम्हलीन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबंधित समाचार