संभल: मझावली पथराव का आरोपी गिरफ्तार, छेड़खानी को लेकर हुआ था दो समुदायों  में विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चन्दौसी/संभल, अमृत विचार। रविवार को थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मझावली में हुए दो समुदायों के बीच पथराव के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। विवाद के चलते गांव में पीएससी की तैनाती कर दी गई है। सोमवार को डीआईजी शलभ माथुर ने गांव पहुंचकर  स्थिति का जायजा लिया था। विवाद के चलते सीओ चन्दौसी व आटा चौकी प्रभारी को हटा दिया गया था।

गांव मझावली में रविवार को आरपी सिंह पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। स्कूल के बाहर एक समुदाय के कुछ युवक गाली-गलौच कर रहा थे। जिसका दूसरे समुदाय के युवकों ने विरोध किया था।

इसको लेकर आपस में मारपीट व पथराव  हो गया। घटना के बाद पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।   मुख्य आरोपी शानू पुत्र भूरे गायब था। मंगलवार को संभल तिराहा से उप-निरीक्षक मनोज कुमार  ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

घटना के बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के मुख्य आरोपी शानू को पकड़ लिया गया है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना बनियाठेर

ये भी पढ़ें - संभल: दो बेटों की मौत के बाद आठ परिजन डेंगू संक्रमित मिले

संबंधित समाचार