प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को किया तलब
अदालत ने पूछा स्कूलों में डेंगू से बचाव के लिए क्या किया, सुनवाई 5 दिसंबर को
अमृत विचार, प्रयागराज। प्रदेश में फैल रहे डेंगू बुखार को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूलों में इससे बचाव के बारे में शासन से जानकारी मांगी है। अदालत ने पूछा है कि इससे बचाव हेतु स्कूलों में क्या इंतजाम किए गए है। बच्चों को डेंगू से बचने के लिए क्या व्यवस्थाएं हैं। उन्हें इस मामले में जागरूक किया गया है या नहीं।
हालांकि, अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए पांच दिसम्बर की तिथि निर्धारित करने हुए प्रदेश सरकार से रिपोर्ट देने की मांग की है। बुधवार को मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मनोज मिश्र और न्यायमूर्ति विकास खंडपीठ कर रही है।
इससे पहले सुनवाई शुरू होने पर प्रयागराज जनपद में डेंगू के इलाज के लिए की गई व्यवस्था के विषय स्वास्थ्य महकमें की ओर से रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट के आधार पर यह बताया गया कि डेंगू मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में बेड सुरक्षित है। इसके अलावा फिजिशियल की ड्यूटी लगाई गई है। जांच और आवश्यक दवाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
