बरेली: कार्रवाई के डर से दुकान बंद कर भागे खाद विक्रेता, नोटिस चस्पा
अनियमितता मिलने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित
शासन के निर्देश पर गठित टीमों बुधवार को कई जगह खाद व बीज बिक्री केंद्रों पर छापामार कार्रवाई की। जिसके बाद विक्रेताओं में अफरातफरी का
बरेली, अमृत विचार। शासन के निर्देश पर गठित टीमों बुधवार को कई जगह खाद व बीज बिक्री केंद्रों पर छापामार कार्रवाई की। जिसके बाद विक्रेताओं में अफरातफरी का माहौल रहा। कई विक्रेता तो अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग निकले। जिनकी दुकानों पर कृषि विभाग द्वारा नोटिस चस्पा किए गए हैं। वहीं अनियमितता मिलने पर दो विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इस दौरान करीब 27 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 11 खाद के नमूने भरे गए। तीन दुकानों को कारण बताओ नोटिस दिया गया। एक दुकानदार की बिक्री पर रोक लगा दी गई।
ये भी पढ़ें- बरेली: फायर सिस्टम की लाइन की भूमिगत, कल टूटेगी दीवार, निगरानी को गठित की जाएगी टीम
जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तहसील आंवला एवं बरेली सदर, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. विनोद यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने तहसील फरीदपुर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने तहसील नवाबगंज में छापे मारे। जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम तहसील बरेली सदर के ग्राम मिर्जापुर, बभिया एवं भऔपुर में छापा मारने पहुंची। जिसमें बालाजी किसान सेवा केंद्र पर उपलब्ध खाद के 2 नमूने भरे गए। कई तरह की कमियां मिलने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
तहसील आंवला के ग्राम कैमुआ में साहू खाद भंडार पर पीओएस से बिक्री नहीं करने के साथ किसानों की कई शिकायतें व दुकानदार की कमियां मिलीं जिस पर विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। ग्राम रफियाबाद में कृष्णा ट्रेडर्स अपनी दुकान को बंद करके भाग गए। जबकि उनके पास डीएपी का स्टाक था। जिसका सत्यापन नहीं हो सकता। इसलिए विक्रेता की खाद बिक्री पर रोक लगाकर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अगर संतुष्ट जवाब नहीं मिला तो लाइसेंस को निरस्त किया जाएगा। विभाग की तरफ से दुकान के बाहर नोटिस चस्पा किए गया है।
चार संयुक्त टीमों की खाद बिक्री पर नजर
रेडियोग्राम के जरिए उत्तर प्रदेश शासन से मिले निर्देशों पर जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों में टीमें गठित करने को कहा था। जिसके बाद सीडीओ जग प्रवेश ने सभी 6 तहसीलों में खाद के बिक्री केंद्र व गोदामों पर कृषि विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों की चार संयुक्त टीमों का गठन किया है जो छापामारी कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: देश-विदेश के 22 पशुचिकित्साविद ने IVRI में सीखी सर्जरी की नई तकनीकें
