मेरठ: PFI के सदस्य फिरोज रहमान को पुलिस ने पकड़ा, सामाजिक व धार्मिक द्वेष फैलाने का कर रहा था प्रयास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोज रहमान मूलरूप से मेरठ जिले के किठौर थानाक्षेत्र के जदौड़ा गांव का रहने वाला है। एटीएस को उसके पीएफआई से जुड़े होने के इनपुट मिले थे।

मेरठ, अमृत विचार। खरखौदा पुलिस ने देर रात पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्य फिरोज रहमान को एटीएस की सूचना पर पकड़ लिया। फिरोज लोहिया नगर में रह रहा था।

थानाध्यक्ष राजीव सहरावत ने बताया कि फिरोज रहमान मूलरूप से मेरठ जिले के किठौर थानाक्षेत्र के जदौड़ा गांव का रहने वाला है। एटीएस को उसके पीएफआई से जुड़े होने के इनपुट मिले थे। उन्होंने बताया कि फिरोज की गतिविधियां संदिग्ध थीं। जिस कारण उस पर एटीएस नजर बनाए हुए थी। 

एटीएस ने पुलिस को फिरोज इरफान के बारे में जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने देर रात लोहिया नगर में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। अधिकारियों के अनुसार फिरोज सामाजिक व धार्मिक द्वेष फैलाने का प्रयास कर रहा था। कुछ समय पहले भी मेरठ में पीएफआई से जुड़े लोगों को पकड़  कर जेल भेजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें : मेरठ: निर्माणाधीन हाईटेंशन लाइन का टावर गिरा, दो मजदूरों के मौत 

संबंधित समाचार