रेल मंत्री की वित्तीय उन्नयन घोषणा से रायबरेली में 300 सुपरवाइजर लाभान्वित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे विभाग के सुपरवाईजर स्तर के कर्मचारियों को वित्तीय उन्नयन देने की घोषणा कर दी है। जिससे रेल कोच फैक्ट्री लालगंज में 300 सुपरवाइजर लाभान्वित हुए हैं। यह जानकारी देते हुए आधुनिक रेल कोच कारखाने के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आर एन तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा वित्तीय उन्नयन की की मांग सालों से चली आ रही थी।

प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री द्वारा कर्मचारियों की इस मांग पर विचार करने के बाद रेल मंत्री ने सुपरवाइजर हित में स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी की जायेगी जिसके तहत विभिन्न मंडलों एवं यूनिटों में कार्यरत सुपरवाईजर कर्मचारियों का लोकल स्तर पर उन्नयन का आदेश निकाला जायेगा।

रेल मंत्रालय के इस निर्णय से आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में कार्यरत लगभग 300 सुपरवाईजर स्तर के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। रेल मंत्री की घोषणा का एमसीएफ मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आदर्श सिंह बघेल, महामंत्री सुशील गुप्ता सहित यूनियन नेता मनोज ओझा आदि ने प्रसन्नता जताई है।

संबंधित समाचार