आजम खां बेटे संग कोर्ट में पेश, लिए गए न्यायिक अभिरक्षा में
रामपुर, अमृत विचार। छजलैट प्रकरण में रामपुर सांसद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया गया है। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने सांसद व उनके बेटे को सीतापुर जेल से मुरादाबाद स्थित एडीजे-2 मुरादाबाद की कोर्ट में पेश किया। करीब पौने दो घंटे तक हुई पेशी के …
रामपुर, अमृत विचार। छजलैट प्रकरण में रामपुर सांसद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया गया है। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने सांसद व उनके बेटे को सीतापुर जेल से मुरादाबाद स्थित एडीजे-2 मुरादाबाद की कोर्ट में पेश किया। करीब पौने दो घंटे तक हुई पेशी के बाद कोर्ट ने छजलैट में दर्ज दोनों मामलों में उनको न्यायिक अभिरक्षा में लेने के आदेश कर दिए।
इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच फिर उनको वापस सीतापुर जेल ले जाया गया। बताते चलें कि वर्ष जनवरी 2008 में छजलैट थाना क्षेत्र में कार चेक होने के कारण आजम खां भड़क गए थे और अपने बेटे अब्दुल्ला संग थाने के सामने धरने पर बैठ गए थे। सूचना मिलने पर तमाम सपा नेता भी धरने में शामिल हो गए थे।
इस मामले में आजम खां ने हाईकोर्ट से जमानत ले ली थी लेकिन मुरादाबाद में चल रही सुनवाई के दौरान वह अपने बेटे संग कोर्ट नहीं पहुंचे थे। जिस कारण उनके वारंट जारी कर दिए गए थे। दोनों मामलों में अब 6 व 24 अगस्त की तारीख मुकर्रर की गई है। वहीं कटघर थाने में दर्ज एक मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया। कटघर थाने में दर्ज मामला फिल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जयाप्रदा पर टिप्पणी करने से जुड़ा हुआ है।
