Kanpur News : ITI में 100 कंप्यूटरों की बनेगी अत्याधुनिक लैब, शासन से एक करोड़ 30 लाख रुपये का बजट मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में आईटीआई में 100 कंप्यूटरों की अत्याधुनिक लैब बनेगी। जिसके लिए शासन से एक करोड़ 30 लाख रुपये का बजट मिला है। जिसके लिए संस्थान में लैब का निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

कानपुर, अमृत विचार। आईटीआई पांडु नगर में अत्याधुनिक लैब बनने जा रही है, जिससे कंप्यूटर और आईटी क्षेत्र में प्रशिखण ले रहे युवाओं को आसानी होगी। यहां 100 से अधिक कंप्यूटर स्थापित किए जाएंगे। शासन की ओर से एक करोड़ 30 लाख रुपये का बजट जारी हो गया है। संस्थान में लैब निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यह मार्च 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगी, जिससे नए सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि लैब में कंप्यूटर के साथ साथ आईटी क्षेत्र से जुड़े अत्याधुनिक उपकरण भी रहेंगे। यह लैब राजकीय निर्माण निगम की ओर से बनाई जा रही है। यह पूरी तरह से वातानूकुलित रहेगी।

3.21 करोड़ से बनेगी दीवार 

संस्थान की राजापुरवा, सर्वोदय नगर और श्रमायुक्त कार्यालय की ओर टूटी दीवार को भी बनवाया जाएगा। इसके लिए 3.21 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। अभी बाउंड्री टूटी होने से देर रात कैंपस में अराजकतत्व आ जाते हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज