लखनऊ: माफीनामा लिखकर ट्रेन आगे कूदा छात्र, गंभीर रूप से हुआ घायल, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के सिटी मान्टेसरी स्कूल की गोमती नगर विस्तार शाखा में पढ़ने वाले कक्षा नौ के छात्र ने बुधवार ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की। वह इंजन के आगे लगी जाली से टकराकर बाहर गिरा। उसके सिर-पैर में गम्भीर चोट आयी है। उसे कमाण्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Image 2022-11-18

छात्र से माफीनामा भी मिला है जिसमें अंग्रेजी में लिखा है कि मैम, मैं कक्षा नौ का छात्र…हूं। मैं माफी मांगता हूं, जो कुछ भी गलती मैंने की। मैंने जो किया वह बहुत गलत था। मैंम, मैं वादा करता हूं कि कभी इसकी पुनरावृत्ति नहीं करूंगा।  घर वालों ने इस बारे में कोई एफआईआर नहीं करायी है। सूचना पर अभिभावक, शिक्षक और प्रिंसिपल पहुंच गये थे।

प्रबन्धक जंगदीश गांधी ने भी अस्पताल पहुंच कर परिवारीजनों को ढांढ़स बंधाया। स्कूल प्रशासन ने साफ नहीं किया कि छात्र ने किस गलती का जिक्र किया है। गुरुवार को स्कूल प्रशासन अपने स्तर से जांच करेगा। एडीसीपी सै. अली अब्बास ने बताया कि घर वालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। चार लाइन का एक माफीनामा मिला है।

संबंधित समाचार