बांग्लादेश में हिंदू लड़की के कत्ल की दर्दनाक दास्तां, प्रेमी ने नाले में बहाए बॉडी पार्ट्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बांग्लादेश में दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात सामने आई है। यहां एक शादीशुदा शख्स ने अपनी हिंदू प्रेमिका का सिर काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े किए और उन्हें नाले में बहा दिया। रैपिड एक्शन फोर्स ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बांग्लादेश पोस्ट के मुताबिक- लड़की का नाम कविता और आरोपी का नाम नाम अबु बकर है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई दिन से उसके और कविता के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी से तंक आकर उसने कविता का कत्ल कर दिया।

शादीशुदा है आरोपी
बांग्लादेश पुलिस ने बताया- कविता और अबु रिलेशन में थे। कविता को पहले यह पता नहीं था कि अबु शादीशुदा है। अबु ने उसे कभी यह बताया भी नहीं। जब लड़की को यह पता लगा कि अबु ने उसे धोखा दिया है तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों में लड़ाई होने लगी। इसके बाद अबु ने कविता को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पहले सिर काटकर कत्ल किया। इसके बाद शरीर के तीन टुकड़े किए और एक बैग में रख दिए। बाद में उन्हें नाले में बहा दिया।

दिल्ली में अफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए
पुलिस के मुताबिक दिल्ली में 28 साल के आफताब ने 18 मई को 27 साल की श्रद्धा वालकर का मर्डर कर दिया था। दोनों लिव-इन में रहते थे। आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए थे। इन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था। वह 18 दिन तक वह हर रोज बॉडी पार्ट्स अलग-अलग जगह फेंकता था। इस दौरान वह शॉवर चालू रखता था, ताकि बॉडी से निकला खून सीवेज में बह जाए। पुलिस ने उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया।

ये भी  पढ़ें : OMG! इंजीनियर के अजब-गजब कारनामें... कैंसर से चली गई रोशनी तो एक आंख में लगा ली फ्लैशलाइट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका