गाजियाबाद के डासना जेल में 140 कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव से मचा हड़कंप, प्रशासन सतर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के डासना जेल में कैद 140 कैदियों की एचआईवी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप मच गया। इसके अलावा 17 कैदियों के टीवी से पीड़ित होने की भी खबर है। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन काफी सतर्क हो गया है। जेल अधीक्षक के मुताबिक सभी मरीजों का इलाज चल रहा है।

गाजियाबाद की डासना जेल में क्षमता से कहीं अधिक कैदियों को रखा गया है। जेल प्रशासन ने बताया कि सभी 5500 कैदियों की जांच कराई गयी है। इनमें से कुछ को टीबी है और कुछ कैदियों में अन्‍य बीमारियों के लक्षण पाए गए हैं। जांच के बाद सभी कैदियों का इलाज कराया जा रहा है। डासना जेल में 1704 कैदियों को रखा गया है जबकि जिला जेल में 5500 कैदी बंद हैं।

इस मामले में जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने कहा ‘इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है, जेल में आए सभी नए कैदियों की एचआईवी जांच की जाती है। ऐसे मरीज जो सुई से नशा करते हैं, उनको एचआईवी संक्रमित होने का खतरा रहता है।’

जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने कहा, ‘जेल में अब तक 140 एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है. इसके अलावा अन्य कैदियों को भी और कई बीमारियां हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है।’ आलोक कुमार सिंह ने कहा कि 1704 कैदियों की क्षमता वाली जेल में 5500 कैदियों को रखा गया है।

संबंधित समाचार