IND vs NZ : बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी-20 मैच रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेलिंगटन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में होने वाला पहला टी-20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। करीब दो घंटे के इंतज़ार के बाद आधिकारिक रूप से इस मैच को रद घोषित कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम पहला मुकाबला खेलने उतरी थी। दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में फुटबॉल खेलकर टाइमपास करते नजर आए। अब दूसरा टी-20 20 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।

आपको बता दें कि भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 12 बजे शुरू होना था, लेकिन वेलिंग्टन में लगातार बारिश आ रही थी। दो घंटे इंतजार करने के बाद मैच को रद करने का फैसला लिया गया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह पहला मौका है, जब न्यूजीलैंड में होने वाला कोई टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला बारिश की वजह से रद हुआ है।

2.16 पर रद हो जाएगा मैच
बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच होने की संभावना अब कम होती जा रही है। अगर 2.16 तक बारिश नहीं थमती है तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहले टी20 मुकाबला रद हो जाएगा

बारिश की वजह से टॉस में देरी
वेलिंग्टन में लगातार बारिश की वजह से टॉस में देरी हो गई है, पहले टॉस भारतीय समयानुसार 11.30 बजे होना था। अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

बारिश के बीच खिलाड़ियों की हंसी-मजाक

मैच कुछ देर के लिए टला तो खिलाड़ियों ने उठाया गेमिंग का लुत्फ
बारिश के कारण मैच कुछ देर के लिए टला तो खिलाड़ियों को इंतजार करना पड़ा। वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले से पहले खिलाड़ी आपस में ही गेमिंग का लुत्फ उठाते नज़र आए। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी यहां साथ में वॉलीबॉल खेलते हुए, बातें करते हुए दिखाई दिए।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
न्यूजीलैंडः फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्युसन।

भारतः ईशान किशन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल/उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

  • पहला टी-20: 18 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (वेलिंग्टन)
  • दूसरा टी-20: 20 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (माउंट माउनगनुई) 
  • तीसरा टी-20: 22 नवंबर 2022, दोपहर 12 बजे (नेपियर) 

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

  • पहला वनडे: 25 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (ऑकलैंड) 
  • दूसरा वनडे: 27 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (हैमिल्टन) 
  • तीसरा वनडे: 30 नवंबर 2022, सुबह 7 बजे (क्राइस्टचर्च)

ये भी पढ़ें : मैंने पिछले छह वर्षों में पहली बार इतना अच्छा महसूस किया : स्टीव स्मिथ

संबंधित समाचार