Kanpur News : नेशनल हाइवे पर बने मकान 22 नवंबर को होंगे जमींदोज, मुआवजा लेने के बाद भी नहीं किए खाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में नेशनल हाइवे पर बने मकान 22 नवंबर तक जमींदोज होंगे। मुआवजा लेने के बाद भी मकान खाली नहीं किए गए है। इस पर एसडीएम सदर ने कई बार नोटिस भेजा था।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News बांगर गांव में नेशनल हाइवे अलीगढ़-कानपुर में अधिग्रहित जमीनों पर बने मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 22 नवंबर को होगी। इस संबंध में एसडीएम सदर की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। यहां करीब पचास से अधिक मकानों के चलते निर्माण कार्य बाधित है। एसडीएम सदर अभिनव गोपाल ने बताया कि मुआवजा प्राप्त होने के बाद भी कब्जा नहीं खाली करने वालों पर 22 नंवबर को कार्रवाई की जाएगी।

एनएच 91 के चौड़ीकरण कार्य भारतमाला योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इस सड़क पर चार व छह लेन निर्माण कार्य प्रगित पर है। बगदौधी बांगर एवं ग्राम नारामऊ बांगर से इस लेन का चौड़ीकरण हो रहा है। अफसर ने बताया कि यहां बने मकानों का मुआवजा संबंधितों को दिया जा चुका है।

इसके बाद भी इन लोगों ने अब तक मकान को खाली नहीं किया। इस संबंध में कई दफा पत्र लिखकर व मुनादी कराने के बाद भी मकान खाली नहीं किए गए। निर्माण कार्य को देखते हुए 22 नवंबर को इन मकानों का खाली कराने को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

करीब सौ मकान पर चलेगा बुलडोजर

बताया गया कि करीब सौ मकानों के जमींदोज करने की कार्रवाई की जाएगी। हाइवे का चौड़ीकरण होना है। तत्कालीन एसडीएम सदर ने मुआवजा ले चुके लोगों को खुद कब्जा हटाने के लिए समझाया था और कब्जे हटाने के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने मकान खाली तो कर दिए लेकिन निर्माण जस के तस बने रहे। इस पर 50 मकान ध्वस्त किए गए थे। इसके बाद से इन कब्जों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रुक गई।

पुलिस बल मांगा

22 नवंबर को होने वाली कार्रवाई के संबंध में पुलिस बल की मांग की गई है। प्रभावित ग्रामों में कब्जा कराने के दौरान किसी प्रकार के विवाद की स्थिति से निपटने के लिए प्रयाप्त पुलिस बल की मांग की गई है।

संबंधित समाचार