लखनऊ: बच्चों ने की जलवायु परिवर्तन को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग एवं एक निजी के संयुक्त तत्वाधान में आज लखनऊ स्थित  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में क्लाइमेट चेंज कन्वेंशन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर  शुभारंभ  किया। इस अवसर पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद व अन्य संबंधित अधिकारी एवं एक निजी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

जलवायु परिवर्तन पर बच्चों की समझ की सराहना करते हुए प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने कहा, “जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक मुद्दा है। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों को विषय की गहरी समझ है और वे इस समस्या के प्रति जागरूक हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा बनाए गए मांगपत्र को देखकर यह ज्ञात होता है की उन्होने विषय को ठीक से समझा है और वे परिवर्तन लाना चाहते हैं। मांगपत्र में बच्चों ने जलवायु परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य एवं पोषण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को कम करने के लिए सरकार से मांग की। 

सभी स्कूलों में बच्चों के खेलने के लिए मैदान, स्वच्छ पेय जल एवं लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय की मांगों को भी पत्र में शामिल किया गया। बच्चों ने मांगपत्र में पौष्टिक मिड-डे मील, किचन गार्डन एवं जैविक भोजन के विषय में जागरूकता लाने की भी बात रखी। आपदा से बचने के लिए किसानों के बीच सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी के प्रचार प्रसार की भी मांग बच्चों ने की।

संबंधित समाचार