Kanpur Accident : नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Accident कानपुर के नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। इस पर भीड़ ने चालक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Accident नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर एसजे पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने उल्टी दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस पर लोगों ने डंपर चालक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

 

शुक्रवार दोपहर बाइक से गल्लामंडी से नौबस्ता बाईपास की तरफ विपरीत दिशा से युवक आ रहा था। इस बीच एसजे पुलिया के पास हाईवे पर माल लदा ट्रक खराब होने के कारण खड़ा था। जैसे ही बाइक सवार आगे बढ़ा तभी बिधनू की तरफ से आ रहे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।

इस पर भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। मौके पर हंसपुरम चौकी पुलिस पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर नौबस्ता थाने ले गई। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। बाइक के आरटीओ नंबर से भी नाम पता नहीं चल पा रहा है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

संबंधित समाचार