इटावा : रैली के माध्यम से छात्राओं ने दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, इटावा। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैफई  की छात्राओं ने  रैली निकाली।  रंगोली प्रतियोगिता के  माध्यम से भी शत प्रतिशत मतदान का संदेश‌ दिया। 
 डीआईओएस राजू राणा ने कहा कि जो छात्राएं 18 वर्ष की हो चुकी हैं।  वे अपने नाम  मतदाता सूची में अवश्य ही शामिल  कराएं।

अन्य छात्राएं  अपने माता-पिता तथा परिजनों और मोहल्ले के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जसवंतनगर क्षेत्र में मतदान कराया जाएगा। सह जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश यादव ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की जान है।

इसलिए मतदान को लेकर सभी जागरूक रहें। छात्र-छात्राएं अपने से बड़ों को जागरूक करें। प्रधानाचार्य बबीता कुमारी ने कहा कि छात्राएं अपने अभिभावकों और आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।

संबंधित समाचार