मेरठ में भी युवक ने श्रद्धा की तरह युवती के टुकड़े करने की दी धमकी
युवती ने एसएसपी से की शिकायत, सीओ मामले की जांच में जुटे
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी एक युवती ने पल्हैड़ा स्थित डबल स्टोरी निवासी एक युवक पर धर्म बदलकर प्रेम के बाद शासी का झांसा दिया।
मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी एक युवती ने पल्हैड़ा स्थित डबल स्टोरी निवासी एक युवक पर धर्म बदलकर प्रेम के बाद शासी का झांसा दिया। उक्त युवक के बारे में जब युवती के जानकारी मिली तो अब युवक उसे दिल्ली की श्रद्धा के जैसे हाल करने का धमकी दे रहा है। एसएसपी के आदेश पर सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- मेरठ: जेल में मुलाकात के बहाने नशे की गोलियां आपूर्ति करता था वकील, गिरफ्तार
युवती ने बताया कि उसका एक युवक से दो वर्ष पहले प्रेम प्रसंग हो गया था। युवक ने अपना नाम शिवम निवासी सोफीपुर बताया। प्रेम के बारे में जब युवती के परिजनों को पता लगा तो वह दोनों की शादी के लिए मान गए। आरोप है कि युवक बीच बीच में युवती से पैसे ऐंठता रहा।
युवती ने बताया कि युवक शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और उसने उसका गर्भपात भी कराया। युवक के बार बार शादी की बात टालने पर युवती को शक हुआ, जिस पर उसने युवक के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह पल्हैड़ा स्थित डबल स्टोरी का रहने वाला है और दूसरे धर्म का है। इस पर युवती ने इसका विरोध जताया।
युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवती को दिल्ली की श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े कर जंगल में फेंकने की धमकी दी। जिस कारण युवती व उसके परिवार में दहशत है। शुक्रवार को युवती ने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कप्तान रोहित सिंह सजवाण को जानकारी दी। एसएसपी ने सीओ अभिषेक पटेल को जांच सौंपी। सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- मेरठ: तेज आवाज़ में डीजे का विरोध करने पर मां-बेटे से मारपीट
