मेरठ: तेज आवाज़ में डीजे का विरोध करने पर मां-बेटे से मारपीट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ अमृत विचार। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर में शादी समारोह में तेज आवाज़ में बज रहे डीजे का विरोध करना मां-बेटे पर भारी पड़ गया। डीजे में तमंचा लेकर  डांस कर रहे युवकों ने फायरिंग करते हुए मां बेटे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें - मेरठ: प्राचार्य की बाइक नहर में गिरी, मौत

गुरुवार रात  न्यू इस्लामनगर में शाबान की शादी को लेकर डीजे बज रहा था। आज शाबान की बारात जाएगी।  गुरुवार को घर पर डीजे बज रहा था। तमंचे पर डिस्को गाना बजते ही युवाओं ने तेज आवाज़ में डीजे बजवा दिया। इसका पड़ोसी शहनाज ने विरोध किया तो कुछ युवकों को यह बात बुरी लगी और उन्होंने शहनाज से अभद्रता की।

 शहनाज के बेटे अलीम को मां के साथ की जा रही अभद्रता बुरी लगने पर इसका विरोध किया। जिसपर कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग करने के साथ ही अलीम को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने मामले की जांच करने के साथ ही अलीम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें - मेरठ: जेल में मुलाकात के बहाने नशे की गोलियां आपूर्ति करता था वकील, गिरफ्तार

संबंधित समाचार