मेरठ: जेल में मुलाकात के बहाने नशे की गोलियां आपूर्ति करता था वकील, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दोपहर चप्पल के तल्ले में नशे की 2400 गोलियां छिपाकर बंदी को देने के लिए जेल में आया था। शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने वकील की जांच की तो उन चप्पलों में नशें की 2400 गोलियां मिलीं। 

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में मिलने के बहाने नशे की गोलियां आपूर्ति करने के आरोप में पुलिस ने एक वकील को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद जेल में सुरक्षा इंतजाम और सख्त कर दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें:-मेरठ: फायरिंग से दहला हाइवे, युवक के पैर में लगी गोली, मची अफरा तफरी 

चप्पल के तल्ले में छिपाकर लाया नशे की गोलियां

मेडिकल थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ ने शुक्रवार सुबह ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि आरोपी अभियुक्त जागृति विहार निवासी वकील अनुज गुप्ता गुरूवार दोपहर चप्पल के तल्ले में नशे की 2400 गोलियां छिपाकर बंदी को देने के लिए जेल में आया था। शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने वकील की जांच की तो उन चप्पलों में नशें की 2400 गोलियां मिलीं। 

वकील खिलाफ मामला दर्ज

डिप्टी जेलर राकेश वर्मा की तहरीर पर आरोपी वकील अनुज गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अखिलेश गौड़ के मुताबिक चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शराब माफिया साजन उर्फ लुक्का बंद है। लुक्का से मिलने उसके वकील अनुज गुप्ता गुरूवार को जिला जेल पहुंचे।

मिलने के बहाने कैदी को देने आया था नशे की गोलियां

गौड़ ने कहा कि वकील मिलने के बहाने कैदी साजन उर्फ लुक्का को नशे की गोलियां देने आया था, लेकिन उसे पहले ही पकड़ लिया गया। जेलर मनीष सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद जांच में और सख्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें:-मेरठ: PFI के सदस्य फिरोज रहमान को पुलिस ने पकड़ा, सामाजिक व धार्मिक द्वेष फैलाने का कर रहा था प्रयास 

संबंधित समाचार