मेरठ: फायरिंग से दहला हाइवे, युवक के पैर में लगी गोली, मची अफरा तफरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोदीपुरम चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई घटना, पुलिस अंजान, आरोपी फरार 

एनएच 58 स्थित मोदीपुरम फ्लाई ओवर के नीचे गुरुवार देर रात स्कूटी से घर लौट रहे कंकरखेड़ा के शिवलोकपुरी निवासी बिट्टू व उसके दोस्त हर्ष पर

मेरठ, अमृत विचार। एनएच 58 स्थित मोदीपुरम फ्लाई ओवर के नीचे गुरुवार देर रात स्कूटी से घर लौट रहे कंकरखेड़ा के शिवलोकपुरी निवासी बिट्टू व उसके दोस्त हर्ष पर कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से हाइवे पर वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, फायरिंग में बिट्टू के पैर में गोली लगी, जिस कारण वह घायल हो गया। बिट्टू को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- मेरठ: PFI के सदस्य फिरोज रहमान को पुलिस ने पकड़ा, सामाजिक व धार्मिक द्वेष फैलाने का कर रहा था प्रयास 

स्कूटी से घर लौट रहा था बिट्टू
 कंकरखेड़ा के शिवलोक पुरी कॉलोनी निवासी बिट्टू मेडिकल लाइन में कार्य करता है। बिट्टू गुरुवार देर रात अपने दोस्त हर्ष के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोदीपुरम फ्लाई ओवर के नीचे पहुंचा। अचानक कुछ युवकों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। बिट्टू ने बचने के लिए भागने का प्रयास किया। परंतु, उसके पैर में गोली लगी, जिस कारण वह घायल हो गया। बिट्टू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौकी से चंद कदमों की दूरी पर वारदात
मोदीपुरम चौकी से चंद कदमों की दूरी पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। युवकों ने लगभग आधा दर्जन राउंड फायर किए। परंतु, पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से बिट्टू को पहले कंकरखेड़ा भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

पुराना विवाद आ रहा सामने
स्कूटी सवार बिट्टू पर हुई फायरिंग की घटना के पीछे पुराना विवाद का कारण सामने आ रहा है। बिट्टू के मुताबिक उसका कॉलोनी निवासी एक युवक से विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर उस पर फायरिंग की गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बिट्टू के परिजनों में हडकंप मच गया। 

क्या बोली पुलिस
फायरिंग की कोई सूचना नहीं मिली है। अभी तक किसी ने कोई शिकायत भी नहीं की। जांच की जा रही है। घायल से भी जानकारी ली जायेगी-राजपाल सिंह, थाना प्रभारी पल्लवपुरम।

ये भी पढ़ें- मेरठ: निर्माणाधीन हाईटेंशन लाइन का टावर गिरा, दो मजदूरों के मौत 

संबंधित समाचार