मेरठ: प्राचार्य की बाइक नहर में गिरी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर जिले के गांव भूमा खेड़ी निवासी अजय शर्मा मवाना के एसवीएस कॉलेज में फार्मेसी के प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। वह अपने गांव गए हुए थे। गुरुवार देर रात अजय शर्मा अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे।

मेरठ, अमृत विचार। मुज़फ्फरनगर स्थित अपने गांव से मेरठ लौट रहे एक कॉलेज के प्राचार्य की बाइक अनियंत्रित होकर रजबहे में गिर गई। जिस, कारण प्राचार्य अजय शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ये भी पढ़ें:-मेरठ: जेल में मुलाकात के बहाने नशे की गोलियां आपूर्ति करता था वकील, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जिले के गांव भूमा खेड़ी निवासी अजय शर्मा मवाना के एसवीएस कॉलेज में फार्मेसी के प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। वह अपने गांव गए हुए थे। गुरुवार देर रात अजय शर्मा अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे। हस्तिनापुर रोड पर बाइक अनियंत्रित हो गई और रजबहे में गिर गई। 

जिस कारण अजय के सिर में गंभीर चोट आई। यहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर अजय को सीएचसी में भर्ती कराया। परंतु, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें:-मेरठ: फायरिंग से दहला हाइवे, युवक के पैर में लगी गोली, मची अफरा तफरी 

संबंधित समाचार