मैनपुरी उपचुनाव : अखिलेश की मौजूदगी में स्वामी प्रसाद के बिगड़े बोल, जानें पीएम के लिए क्या कहा

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, लखनऊ/मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब चुनाव प्रचार का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को करहर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्या समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की और सम्बोधन किया।

इस दौरान अखिलेश यादव की मौजूदगी में विधायक स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने भाजपा के लोगों को राम के नाम का सौदगार बता डाला। कहा कि राम के नाम पर कार्यकर्ता एवं नेता अपनी दुकान चला रहे हैं। सम्मेलन मे सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव समेत विधायक सोबरन सिहं ने मंच पर डिम्पल यादव के समर्थन में जनता से सहयोग मांगा। यह सम्मेलन मैनपुरी क दिहुली गांव के एक स्कूल में आयोजित किया गया। 

कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज नौजवानों को सरकारी नौकरी के लाले पड़े हैं। अगर भाजपा की सरकार रही तो युवा सरकारी नौकरी से मरहूम रहे हैं। पीईटी हर साल दिलवाया जा रहा है बावजूद इसके नौकरी नहीं दी जा रही है। युवा धक्के खाने को मजबूर हैं। तो वहीं भाजपा के लोग राम के नाम का सौदा कर अपनी दुकान चला रहे हैं।

कहा कि कार्यकर्ता नारा लगा रहे है कि मोदी जी आए हैं, राम को लाएं है। यह नारा सुनकर मानो तो ऐसा लगता है कि मोदी ने राम को पैदा किया है। इनके आने के बाद ही भगवान राम का जन्म हुअ है। कहा कि जो पार्टी प्रभु श्री राम के नाम का सौदा करती है, वो आपका भी सौदा कर सकती है । जनता के साथ धोखा कर सकती है। 

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि "यह मेरा पहला चुनाव होने जा रहा है, जिसमें नेता जी हमारे बीच नहीं हैं। नेताजी जनता के नेता रहे हैं। जमीन से जुड़े रहे हैं। जो संघर्ष नेता जी ने किया है, उस संघर्ष को और भी मजबूत बनाना है।

वोट के माध्यम से ऐतिहासिक जीत दिलानी है। भाजपा के लोग कहते हैं कि आजमगढ़ हराया है, मैनपुरी भी हराएंगे। मगर, हम कहते हैं कि आजमगढ़ तो हम धोखे से हार गए। मैनपुरी सपा का गढ़ है। मैनपुरी की जनता पार्टी को हारने नहीं देगी।"

संबंधित समाचार