मैनपुरी उपचुनाव : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले, अपने विवेक से करें मतदान 

मैनपुरी उपचुनाव : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले, अपने विवेक से करें मतदान 

अमृत विचार,  जसवंतनगर।  कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस  कार्यकर्ता लोकसभा के उपचुनाव में अपने विवेक से मतदान करें। 

श्री खाबरी का यहां पार्टीजनों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। वे लखनऊ से आगरा की ओर हाईवे होकर जा रहे थे। जसवंतनगर में एक  बसपा नेता के यहां कुछ देर के लिए रुके। अंदर क्या बातचीत हुई स्पष्ट नहीं हो सका। मीडिया से संक्षिप्त बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस  ने मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में कोई भी प्रत्याशी न उतारने का निर्णय लिया है।  

ऐसी स्थिति में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने विवेक  से मतदान करें। स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, मोहम्मद राशिद खान, अरुण यादव,  कोमल सिंह कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष लालमन बाथम शामिल रहे।