मैनपुरी उपचुनाव : वोट हमारा अनमोल, कभी न लेना इसका मोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जसवंतनगर।  हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।  वोट हमारा अनमोल, कभी न लेना इसका मोल, यह नारा लगाते छात्र-छात्राएं  रैली में चल रहे थे।  जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने रैली को हरी झंडी दिखाई।  

उन्होने विद्यार्थियों को सीख दी  कि वह अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक  करने का काम करें।   रैली छोटा चौराहा ,सदर बाजार ,बस स्टैंड चौराहा ,रामलीला रोड,  ग्राम कैस्त तिराहे से होती हुई हिंदू विद्यालय में समाप्त हुई।  

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित  प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ अनिल कुमार पोरवाल, कौशलेंद्र यादव, संजीव कुमार , अर्चनाश्रीवास्तव, कुमार नाहर सिंह ,प्रताप सिंह शाक्य, आनंद स्वरूप वर्मा, राधा कृष्ण कठेरिया, सर्वेश शाक्य ,दीप कुमार आदि  रैली का नेतृत्व कर रहे थे।

संबंधित समाचार