बरेली: बैंक में झगड़ा फिर पीलीभीत हाइवे पर तमंचा दिखा की लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बैंक में बच्चे ने अनार के दाने क्या गिरा दिए, वहां बवाल मच गया। इस बात से नाराज बैंक कर्मी ने वकील को जाने से मारने की धमकी और लूट में फंसाने की बात कह दी। इसके बाद रात में बैंक कर्मी ने अपने साथियों के साथ वकील को पीलीभीत रोड पर …

बरेली, अमृत विचार। बैंक में बच्चे ने अनार के दाने क्या गिरा दिए, वहां बवाल मच गया। इस बात से नाराज बैंक कर्मी ने वकील को जाने से मारने की धमकी और लूट में फंसाने की बात कह दी। इसके बाद रात में बैंक कर्मी ने अपने साथियों के साथ वकील को पीलीभीत रोड पर घेर लिया और तमंचा तानकर सरेराह जेब में रखे 2600 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत बारादरी पुलिस से की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

हरुनगला के पास स्थित हरीनगर कॉलोनी निवासी एडवोकेट मोहन लाल ने बताया कि वह गुरुवार को वह अपने मुवक्किल के साथ पास में स्थित एक बैंक में गए थे। उनकी मुवक्किल के साथ एक दो साल का बच्चा था। उसने बैंक में अनार के कुछ दाने गिरा दिए। इस पर वहां काम करने वाला एक कर्मचारी भड़क गया। उसने बच्चे को डांटना शुरू कर दिया। यह देखकर मोहन लाल ने विरोध किया तो आरोपी बैंक कर्मी ने उसके साथ अभ्रदता की और जातिसूचक शब्द कहते हुए बैंक में बंद करके लूट का आरोप लगाने के लिए कह दिया। इसके बाद किसी तरह से मोहन लाल बाहर निकले।

आरोप है कि शाम को 8:30 बजे वह बाइक से जा रहे थे। इसी बीच पीलीभीत रोड पर बैंक कर्मी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे रोक लिया और उस पर तमंचा तानकर उसकी जेब में रखे 2600 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन बारादरी पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार को मोहन लाल एसएसपी ऑफिस पहुंचे और मामले की शिकायत की है।

संबंधित समाचार