रायबरेली: कपड़े के शोरूम में लगी आग, करोड़ों का माल हुआ खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। बछरावां कस्बे में कपड़े के एक बड़े शोरूम में रात को अचानक आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक करोड़ों रुपए कीमत के कपड़े जलकर राख हो गए हैं। हादसा शुक्रवार की रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।
      
बछरावां कस्बे के राजामऊ रोड पर प्रशांत मिश्रा का कपड़े का बड़ा शोरूम है। इस शोरुम में ब्रांडेड कपड़े भरे हुए थे। रात में दुकान के अंदर एक नौकर सो रहा था। रात करीब एक बजे अचानक दुकान में आग लग गई। आग ने जब विकराल रूप धारण किया तो दुकान में सो रहे नौकर की आंख खुल गई। उसके बाद वह दुकान से बाहर निकला और मदद के लिए गुहार लगाई। मामले की सूचना दुकान स्वामी को देने के साथ दमकल को भी सूचित किया गया। 

उसके बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । तब तक पूरी दुकान जलकर खाक हो चुकी थी। इस अग्निकांड में कपड़ों के अलावा भवन पर को क्षति पहुंची है। दुकानदार ने बताया कि दुकान में करीब डेढ़ करोड़ रुपए कीमत के कपड़े भरे हुए थे। आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

संबंधित समाचार