अयोध्या: राजकीय संप्रेक्षण गृह के 10 समेत 15 कोरोना पॉजिटिव मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जनपद में 15 और संक्रमित पाए गए। राजकीय संप्रेक्षण गृह में 10 तथा सदर तहसील में दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जनपद के लिए राहत की बात यह है कि आज भी 33 लोगों …

अयोध्या, अमृत विचार। वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जनपद में 15 और संक्रमित पाए गए। राजकीय संप्रेक्षण गृह में 10 तथा सदर तहसील में दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जनपद के लिए राहत की बात यह है कि आज भी 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

जनपद के राजकीय संप्रेक्षण गृह में एक कोरोना वायरस का मरीज पाया गया था। अब संप्रेक्षण गृह में 10 और संक्रमित मिले हैं जिससे इनकी कुल तादाद 11 हो गई। कचहरी, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, थाना,आरजेबी परिसर,सरकारी व निजी अस्पताल तथा सीएचसी तक संक्रमण पहुंचने के बाद अब प्रशासनिक अमले में फैलाने की फिराक में है।

शुक्रवार को सदर तहसील में भी कोरोना संक्रमण के दो मामले पाए जाने के बाद हलचल मच गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित किया है और दिशा निर्देशों के अनुपालन की कवायद शुरू करा दी है।

देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आज जनपद को कुल 500 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिसमें से 485 निगेटिव और 15 पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित पाए गए लोगों में 13 अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के हैं। निगम क्षेत्र में आज राजकीय संप्रेक्षण गृह में 10 सदर तहसील में दो और रात हवेली मोहल्ले में एक मामला प्रकाश में आया है। जबकि संक्रमण के एक-एक मामले मया बाजार विकासखंड के गोसाईगंज और हैरिंग्टनगंज विकासखंड क्षेत्र के शाहगंज का है।

आज जनपद में 33 मरीजों को उपचार के बाद स्वस्थ होने और रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दी गई है। अब तक जिले में कुल संक्रमितों की तादाद 726 पहुंच गई है, जबकि 549 को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के बाद सक्रिय मरीज 165 बचे हैं।

संबंधित समाचार