लखनऊ: UP में रद्द की गईं पुलिसकर्मियों की छुट्टियां, जानिए क्या है बड़ी वजह  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। इस आदेश के बारे में एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा, विधानसभा उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत सभी प्रकार के पुलिस कर्मियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक रोके जाते हैं। हालांकि विशेष मामले में जरूरत के अनुसार अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है। 

बताते चलें कि यूपी में उपचुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए पांच दिसम्बर को वोटिंग होगी और आठ दिसम्बर को काउंटिंग की जायेगी। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां इन चुनावों के चलते ही रद्द की गयी हैं। इसके आलावा उपचुनाव के बाद निकाय चुनावों को संपन्न कराने का आदेश भी आयोग की तरफ से जारी हो सकता है। इसके चलते भी पुलिसकर्मियों के अवकाश रद्द किये गए हैं।  

संबंधित समाचार