उन्नाव: 19 से 25 नवम्बर तक मनाया जायेगा कौमी एकता सप्ताह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग उ0 प्र0 शासन द्वारा 19 से 25 नवम्बर तक मनाये जाने के निर्देश जारी किये गये है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे द्वारा तहसील बांगरमऊ में, एडीएम नरेंद्र सिंह द्वारा तहसील पुरवा में तथा कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में नगर मजिस्ट्रेट विजेता द्वारा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलायी गयी एकता की शपथ। वहीं इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में सभी उपस्थित अधिकारी / कर्मचारीगण को कौमी एकता की शपथ दिलाई गई।

बताते चलें कि 19 नवम्बर से जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों, निगमों, विद्यालयों आदि में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से एकता सम्बन्धी शपथ लिए जाने के साथ-साथ जनपद स्तर पर धर्म निरपेक्षता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता, अहिंसा आदि विषयों को महत्व देने के उद्देश्य से विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है ।  

वही इस अवसर पर आज जिलाधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एकता दिवस मनाया गया , जिसमें समस्त सरकारी कार्यालयों/निगमों में पूर्वान्ह्न 11.00 बजे एकता सम्बन्धी शपथ ली गयी । जिला स्तर पर एकता शपथ एवं अन्य कार्यक्रम कराने के लिए नगर मजिस्टेट को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया था । वहीं 20 नवम्बर को अल्प संख्यक कल्याण दिवस मनाया जायेगा,  21 नवम्बर को भाषाई सद्भावना दिवस मनाया जायेगा । कौमी एकता सप्ताह के चौथे दिन 22 नवम्बर को कमजोर वर्ग दिवस के रूप में निराला प्रेक्षागृह/विकास भवन/विद्यालयों में मनाया जायेगा।  23 नवम्बर को सांस्कृतिक एकता दिवस के अवसर पर पूर्वान्ह्न 11.00 बजे से जी नाथ जी बालिका इन्टर कालेज तथा तहसील स्तर पर भारतीय परम्परा, सांस्कृतिक संरक्षण, विविधता मे एकता तथा अखण्डता को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक समारोह के साथ-साथ वाद विवाद, पैन्टिग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत 24 नवम्बर को महिला दिवस मनाया जायेगा।

इस अवसर पर भारतीय समाज मे महिलाओ के महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका विषय पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। कौमी एकता सप्ताह के अन्तिम दिन 25 नवम्बर को पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया जायेगा। पर्यावरण को संरक्षित करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वन चेतना केन्द्र दही चैकी उन्नाव में गोष्ठी की जायेगी। इस कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीएफओ/क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड/महाप्रबन्धक उद्योग केन्द्र तथा अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को नामित किया गया है।

संबंधित समाचार