Kanpur Fire : पांच दुकानों में आग लगने से हजारों का नुकसान, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
Kanpur Fire कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में पांच दुकानों में आग लगने से दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने से दुकानदारों का हजारों का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Fire पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत तारों की चिंगारी से पांच दुकानों में आग लग गई। आग लगने की घटना रात दो बजे के आसपास की है। आग से पांचों दुकानदारों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दादानगर में दबौली निवासी गोलू ने बताया कि उसकी कबाड़ की दुकान थी, सब कुछ आग से जल गया, करीब चालीस हजार का नुकसान है। दादानगर निवासी दूसरे दुकानदार कृष्णकुमार ने बताया कि मुर्गे की दुकान थी लेकिन कुछ दिन से लगा नही पा रहे थे, यहां पर तखत, टट्टर, और अन्य सामान जलकर करीब 10 हजार का नुकसान हुआ है।
दबौली निवासी आकाश ने बताया बाइक सर्विस सेंटर है, कस्टमर की एक बाइक, तखत,जल गई, और अन्य सारा सामान जल गया। जिससे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। चौथे दुकानदार सोनू निवासी दादानगर ने बताया कि मुर्गे की दुकान थी कई मुर्गे जल गए, साथ ही तखत और अन्य सामान जलकर राख हो गया, 30 हजार का नुकसान है।
वही पांचवी आग आरके रोड लाइन के ट्रांसपोर्ट के आफिस में लगी जहां मजदूर बैठते थे। उन्हीने बताया कि आग ने तिरपाल, तखत और अन्य सामान करीब 15 हजार का नुकसान हुआ है। सभी का कहना है कि रात में तारों की चिंगारी की स्पार्किंग से आग लगी है, दमकल ने आग बुझाई थी।
