बरेली: तांत्रिक क्रिया का काम नहीं किया तो खादिम को मार दिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। दरगाह पर रहने वाले खादिम ने जब झाड़फूंक का काम करने मना कर दिया तो दो लोगों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन शुक्रवार को एसओ ने मामले में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पकड़े गए …

बरेली,अमृत विचार। दरगाह पर रहने वाले खादिम ने जब झाड़फूंक का काम करने मना कर दिया तो दो लोगों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था लेकिन शुक्रवार को एसओ ने मामले में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने हत्या करने की बात कुबूल की है। पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी जेल भेज दिए।

शाही थाना क्षेत्र के भाखड़ा नदी किनारे बनी मोहनुपर गांव में दरगाह पर रहने वाले खादिम अकबर अली की लाश 26 दिसंबर 2019 की रात मजार के पास ही पड़ी मिली थी। कातिलों ने उसकी आंख फोड़ने के साथ चाकू से गोदकर हत्या की थी। पुलिस ने खादिम हत्याकांड में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तत्कालीन थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान के कार्यकाल में घटित हुई इस घटना का कई बार परिजनों ने खुलासा करने की मांग उठाई थी। उसके बाद क्षेत्र में लूट की बड़ी बारदात होने के बाद एसएसपी ने थाना प्रभारी अरविंद चौहान को लाइन हाजिर कर दिया था। नए थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने हत्या के खुलासे की दिशा में काम शुरू किया। आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने गुरुवार की रात बहेड़ी थाना क्षेत्र के मुड़िया नवी बख्श निवासी सिकंदर और नवाबगंज के कुंडरा कोठी निवासी साबिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, खादिम अकबर अली की हत्या सिर्फ इस वजह से कर दी गई क्योंकि उसने हत्यारोपी सिकंदर और साबिर का तांत्रिक क्रिया के नाम पर गलत काम करने से साफ इंकार कर दिया था। इससे सिकंदर और साबिर खादिम अकबर अली से रंजिश मान बैठे और उसे ठिकाने लगाने का मन बना लिया। मौका मिलते ही पिछले साल 26 दिसंबर को दोनों ने अकबर अली को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने दोनों हत्यारों का मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस कराया तो उनकी लोकेशन घटनास्थल पर ही मिली। दोनों आरोपियों ने घटना में शामिल होना भी कबूल किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शाही थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह राणा, कांस्टेबल, कार्तिक सैनी, मो. नाजिम, ललित कुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार