अयोध्या: जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता को लेकर संवारा जा रहा है मैदान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

21 व 22 को होगा आयोजन, जुटेगी ब्लाकों की टीमें 

अयोध्या, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन डॉ भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीडा संस्थान मकबरा में 21 व 22 नवंबर को  होगा। जिसमें ब्लॉक की विजेता टीमें व एकल प्रतिस्पर्धा में विजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।इसे लेकर बीएसए के निर्देश पर तैयारी शुरू कर दी गई है। 

जनपद के सभी विकास खंडों में विद्यालय स्तर की खेलकूद में प्रतिभावान खिलाड़ियों को न्याय पंचायत स्तर और उसके बाद ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन होता है। इन प्रतियोगिताओं में विजेता टीम और एकल प्रतिस्पर्धा में जीते हुए खिलाड़ी वार्षिक जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय  द्वारा कई समितियां बनाकर तैयारी कराई जा रही है। खेल कार्यक्रम के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मया राजेश कुमार सिंह को नोडल बनाया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को अन्य समितियों का प्रभार सौंपा गया है। वही ग्राउंड की तैयारियों के लिए शनिवार और रविवार को एक विशेष टीम लगाई गई है, जो समय से ग्राउंड तैयार करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। जिला व्यायाम शिक्षक विश्वनाथ सिंह ने बताया मानक के अनुसार खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। व्यायाम शिक्षक धीरज शुक्ला ने कहा कि ग्राउंड की तैयारी पहले दिन ही 70 प्रतिशत पूरी हो चुकी है।

संबंधित समाचार