बहराइच: महिलाओं को बेहोश कर जेवरात लूटने वाले को स्वास्थ्य कर्मियों ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, नानपारा/ बहराइच। शहर निवासी एक व्यक्ति नानपारा में सीएचसी के पास महिलाओं से व्यवहार कर कोल्ड ड्रिंक या फल का जुलूस पिलाता था। इसके बाद बेहोश होने पर महिलाओं के जेवरात लूटकर फरार हो जाता था। कई दिनों से नजर रखे स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को नजर रखा। महिला के जेवरात निकालते ही उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा निवासी असलम पुत्र समर नानपारा में सीएचसी के सामने बैठता था। सीएचसी अधीक्षक डॉ चंद्रभान ने बताया कि सीएचसी आने वाली महिलाओं से असलम व्यवहार बनाता था। इसके बाद महिलाओं को व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक या जूस में नशीला पदार्थ पीला मिलाकर पिला देता। बेहोश होते ही जेवरात निकाल कर फरार हो जाता था। सीसीटीवी फुटेज में जानकारी होने पर असलम पर नजर रखा गया। शनिवार को भी एक महिला इलाज के लिए आई। उसे जूस पिलाकर जेवरात लूटने का प्रयास किया। जिस पर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। जबकि महिला का इलाज अस्पताल में किया गया। दो घंटे इलाज के बाद महिला को घर भेज दिया गया है। 
नहीं मिली तहरीर, कैसे दर्ज हो मुकदमा

घटना के मामले में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला का इलाज हो गया। वह घर चली गई। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक तहरीर नहीं दे रहे हैं। जिससे मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा