FIFA WC 2022 में जमकर होगी धनवर्षा, जानिए कितनी मिलेगी इनामी राशि, आईपीएल वाले दूर-दूर तक नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फीफा वर्ल्ड कप कतर की मेजबानी में होना है। फीफा वर्ल्ड कप की टोटल प्राइज मनी करीब 3.6 हजार करोड़  रुपए है

3423846300 रुपया मिलेगा फीफा विश्वकप विजेता को, IPL वालों के छूट जाएंगे छक्के!

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2022 खत्म हो गया है। अब 20 नवंबर से फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज होगा। कतर की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 18 दिसंबर को खेला जाएगा। फीफा वर्ल्ड कप पहली बार गल्फ देशों में खेला जा रहा है। वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं फीफा वर्ल्ड कप प्राइज मनी का ऐलान हो गया है। फीफा इस टूर्नामेंट में 3.6 हजार करोड़ रुपए की इनामी राशि बांटेगा। इसमें फाइनल जीतने वाले वर्ल्ड कप चैंपियन को मिलेंगे 359 करोड़ रुपए मिलेंगे, जबकि  इंडियन क्रिकेट लीग (आईपीएल) की टोटल प्राइज मनी (46.5 करोड़ रुपए) से 7.6 गुना ज्यादा है।

फीफा वर्ल्ड कप में बंटेंगे 3.6 हजार करोड़ 
बता दें कि इस बार फीफा वर्ल्ड कप कतर की मेजबानी में होना है। फीफा वर्ल्ड कप की टोटल प्राइज मनी करीब 3.6 हजार करोड़  रुपए है। चैंपियन टीम को करीब 359 करोड़ रुपए, जबकि रनरअप को 245 करोड़ रुपए मिलेंगे। तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों को क्रमश: 220 और 204 करोड़ रुपए मिलेंगे। खास बात यह है कि टूर्नामेंट में 32वें यानी आखिरी पायदान पर रहने वाली टीम भी खाली हाथ नहीं जाएगी। उसे भी 73 करोड़ रुपए मिलेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को मिले 13 करोड़ रुपये
बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल 5.6 मिलियन डॉलर (45.14 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी तय की थी, जो सभी 16 टीमों में अलग-अलग प्रकार से बांटी गई। फाइनल की चैम्पियन टीम को बतौर इनाम राशि करीब 13 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि उपविजेता टीम को करीब 6.44 करोड़ रुपये मिले।

आईपीएल विनर को मिले थे 20 करोड़ रुपये
बता दें कि  इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (आईपीएल) सीजन जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये मिले थे। ऐसे में वर्ल्ड कप चैम्पियन को आईपीएल से भी सात करोड़ रुपए कम मिले हैं।

क्रिकेट-फुटबॉल वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में 80 गुना का अंतर
टी-20 वर्ल्ड कप की टोटल प्राइज मनी 45.68 करोड़ रुपए है। आईपीएल की बात करें तो कुल इनामी राशि 46.5 करोड़ रुपए है। वहीं, फीफा की कुल प्राइज मनी 3.6 हजार करोड़ है। ये क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी से 80 गुना ज्यादा है।

ये भी पढ़ें :  क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बन रही वेब-सीरीज...15 खिलाड़ी आएंगे नजर

संबंधित समाचार