अमृत विचार की खबर का असर: एसपी ने थानाध्यक्ष को लगाई फटकार, गिरफ्तारी के दिए निर्देश, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच।  जिले के सराय काजी गांव निवासी महिला को उसके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। महिला ने मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस जांच के लिए पहुंची तो पति ने जमकर पीटा। फखरपुर पुलिस कोई कार्यवाई नहीं कर रही थी। इस खबर का प्रकाशन अमृत अखबार और पोर्टल ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से  किया। खबर का संज्ञान लेकर प्रभारी एसपी ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए गिरफ्तारी के निर्देश दिए। साथ ही मेडिकल भी महिला का कराया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय काजी निवासी शबीना खातून पत्नी जाकिर का विवाह अफरोज अहमद के साथ हुआ था। महिला ने बताया कि आठ जून 2015 को उसका मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह हुआ था। तीन बच्चे भी हैं। एक वर्ष पूर्व पति अफरोज ने बिना सूचना और तलाक के ही दूसरी शादी कर ली। इसके बाद दूसरी पत्नी को साथ रखने लगा। इसकी जानकारी जब शबीना खातून को हुई तो उसने महिला थाने में धारा 494 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।

Image 2022-11-19 at 4.40.53 PM

इसी सप्ताह महिला पुलिस विवेचना के लिए सराय काजी गांव पहुंची। इससे सभी नाराज हो गए। 16 नवंबर की रात को पति और ससुर के साथ अन्य ने महिला की बेल्ट और डंडे से जमकर पिटाई की। इसके बाद घर से भागा दिया है। इसके बाद भी आरोपी पति को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी न ही मेडिकल करवा रही थी। इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार अखबार ने शनिवार के अंक में किया।

पीड़िता को महिला थानाध्यक्ष ने बुलवाया। साथ ही प्रभारी पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानांजय सिंह और महिला की समस्या सुनी। इसके बाद फखरपुर पुलिस को जमकर फटकार लगाई। एसपी ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया। साथ ही चार सिपाहियों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया।

संबंधित समाचार