बरेली: BDA ने 2O करोड़ की भूमि को कराया कब्जा मुक्त, बाउन्ड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने राज्य सरकार के स्वामित्व की लगभग रूपये 2O करोड़ की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। बरेली विकास क्षेत्र के

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने राज्य सरकार के स्वामित्व की लगभग रूपये 2O करोड़ की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। 

ये भी पढ़ें- बरेली: मदरसों में बनते हैं आतंकी, मुस्लिमों से मोहब्बत न करें हिंदू लड़कियां, वीडियो में देखिए साध्वी प्राची के जहरीले बोल

बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बिहारमान नगला से अतिरिक्त रिक्त घोषित भूमि का कब्जा बरेली विकास प्राधिकरण को प्राप्त हुआ था। राज्य सरकार की इस भूमि पर अवैध भू-माफियाओं द्वारा बाउन्ड्रीवाल व नींव आदि भरकर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था।

इस कब्जे के विरूद्ध यूपी नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के विशेषकार्याधिकारी गौतम सिंह, सहायक अभियन्ता अनिल कुमार एवं अवर अभियन्तागण, प्रवर्तन टीम द्वारा शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए राज्य सरकार की बेशकीमती भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। इस भूमि का बाजारी मूल्य लगभग 20 करोड़ रूपये है।

इस भूमि को सुरक्षित रखने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण ने बाउन्ड्रीवाल का निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है। उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा सभी सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया है कि राज्य सरकार के स्वामित्व वाली सीलिंग विभाग से बरेली विकास प्राधिकरण को प्राप्त भूमियों का सर्वे करा लिया जाये तथा किसी भी सीलिंग की भूमि पर अवैध कब्जा पाये जाने पर उसे तत्काल खाली कराया जाये तथा अवैध कब्जेदारों से व्यय सम्बन्धी समस्त क्षतिपूर्ति की बसूली भी की जाये।

ये भी पढ़ें- बरेली: खोदाई के दौरान निकले कुएं की जगह को छोड़कर होगा कुतुबखाना पुल निर्माण कार्य

संबंधित समाचार