अयोध्या : विश्व शौचालय दिवस पर सफाई मित्र सम्मानित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमानीगंज में लगा स्वास्थ्य कैम्प, 190 सफाई मित्रों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

अमृत विचार, अयोध्या। विश्व शौचालय दिवस पर नगर निगम ने शहर के सभी शौचालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नयाघाट राम की पैड़ी पर एक समारोह का आयोजन कर सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। 

विश्व शौचालय दिवस पर शनिवार को जनमानस में भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत टीम बनाकर निगम सीमान्तर्गत सभी शौचालय में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सम्मान समारोह में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा शौचालय की देख रेख कर रहे कर्मचारियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों एवं आम जनमानस को शौचालय का प्रयोग करने एवं अपने आस-पास साफ-सफाई रखने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अलावा जलकल परिसर अमानीगंज में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें 190 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, विपिन द्विवेदी, पार्षद अनुज दास व महेन्द्र शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार