अयोध्या: यज्ञ व वेदोपदेश के साथ शुरू हुआ गुरुकुल का वार्षिकोत्सव, महापौर ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। रामनगरी के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय का तीन दिवसीय 92वां वार्षिकोत्सव शनिवार की सुबह चतुर्वेद शतकम पारायण यज्ञ, भजन और वेदोपदेश के साथ शुरू हुआ। दोपहर बाद महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने वार्षिकोत्सव का दीप जलाकर औपचारिक उद्घाटन किया। वर्ष 2025 में मनाए जाने वाले संस्था के शताब्दी समारोह को लेकर 500 लोगों के बैठने की क्षमता वाले सभागार के निर्माण का आश्वासन दिया।

प्राचार्य उमादयाल मिश्र ने बताया कि यज्ञ, हवन पंडित दीनानाथ शास्त्री ने कराया। यजमान रूपराम त्रिपाठी, मीना तिवारी, शलभ पांडेय, विनय मनूचा व प्रदीप सक्सेना रहे। दूसरी पाली में श्यामजी सारथी, कैलाश का भजनोपदेश हुआ। प्रबंधक रामकुमार दास, अंजनी गर्ग, भानु प्रताप सिंह, महेश तिवारी, रमेश दास, डॉॅ. रामतेज, राममुनि, आचार्य राम प्रकाश चौबे, श्रवण कुमार मिश्र, राजेंद्र तिवारी, रामकिशोर, शशिकांत दास, अरुण शास्त्री व देवव्रत समेत अन्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार