बरेली: 21 से 27 नवंबर तक आयोजित होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, इस दिन निकलेगी कलश यात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

कथा शाम 4 से 8 बजे तक होगी।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 21 से 27 नवंबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

बरेली, अमृत विचार। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 21 से 27 नवंबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: कुत्तों का आतंक... 15 दिन पहले युवक को बनाया शिकार, इंजेक्शन लगाने के बाद भी चली गई जान

शनिवार को एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्थान के प्रचारक स्वामी नरेंद्रानंद ने बताया कि गुरुदेव आशुतोष महाराज द्वारा स्थापित व संचालित संस्थान की ओर से एमबी इंटर कॉलेज के परिसर में ही कथा का आयोजन होगा। कथा शाम 4 से 8 बजे तक होगी। इससे पूर्व 20 नवंबर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।

श्रीमद्भागवत कथा का वाचन गुरुदेव की शिष्या साध्वी आस्था भारती करेंगी। बताया कि यह सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था है, जो समाज को सशक्त बनाने व मानव व्यक्तित्व के विकास के लिए कार्यरत है।

ये भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल में 50 फीसदी घट गई होम्योपैथी की ओपीडी, जानें वजह

संबंधित समाचार