बहराइच :  विकास कार्यों में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रिसिया, बहराइच। विकास खंड रिसिया में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को विकास कार्यों में लापरवाही और नोटिस का जवाब न देने के चलते निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आरोपों की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी को नामित किया गया है।

रिसिया विकास खंड में ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण मोहन त्रिपाठी की तैनाती थी। जिला विकास अधिकारी महेंद्र पांडेय ने बताया कि मोहरबा गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी द्वारा विकास कार्यों में अनियमिता बरती जा रही थी। साथ ही गोशाला संचालन के साथ प्रसाधन निर्माण में भी अनियमितता बरती गई।

ग्राम विकास अधिकारी को 21 अक्तूबर को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया, लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। जिस पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच खंड विकास अधिकारी कैसरगंज को सौंपी गई है।

संबंधित समाचार