बरेली: 300 बेड अस्पताल में शुरू होंगे तीन नए विभाग, मिलेगा स्टाफ
कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने भी 300 बेड अस्पताल में अन्य विभागों की भी ओपीडी शुरू करने के आदेश दिए थे।
करीब तीन माह पूर्व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के निर्देश पर 300 बेड अस्पताल में शुरू हुई ओपीडी में मरीजों को फिजिशियन, आंख कान व नाक और दंत
बरेली, अमृत विचार। करीब तीन माह पूर्व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के निर्देश पर 300 बेड अस्पताल में शुरू हुई ओपीडी में मरीजों को फिजिशियन, आंख कान व नाक और दंत चिकित्सकों से परामर्श दिलाया जा रहा है। जबकि महिला संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अब भी भटकना पड़ रहा है। हड्डी रोग और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मरीजों को नहीं मिल पा रही है।
ये भी पढ़ें- बरेली: 21 से 27 नवंबर तक आयोजित होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, इस दिन निकलेगी कलश यात्रा
बीते दिनों कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने भी 300 बेड अस्पताल में अन्य विभागों की भी ओपीडी शुरू करने के आदेश दिए थे। रिपोर्ट तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजने को कहा था, जिसके अनुपालन में प्रबंधन की ओर से शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अकीक ने बताया कि कमिश्नर के आदेश के अनुपालन में रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है। जल्द ही ऑर्थो, स्त्री एवं प्रसूति रोग समेत अन्य विभागों की ओपीडी भी शुरू करने की कवायद है।
ये भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल में 50 फीसदी घट गई होम्योपैथी की ओपीडी, जानें वजह
