बरेली: 15 सवारी नहीं होने पर रवाना नहीं होगी कोई रोडवेज बस
बरेली, अमृत विचार। दो दिन शनिवार और रविवार को बहुत जरूरी काम हो तभी घर से यात्रा के लिए निकले। वरना घंटों इंतजार के बाद ही आपको सफर करने के लिए मिलेगा। चूंकि शनिवार और रविवार को महीनें के दूसरे सप्ताह का मिनी लाकडाउन होगा। पिछले मिनी लाकडाउन में सवारियां न होने की वजह से …
बरेली, अमृत विचार। दो दिन शनिवार और रविवार को बहुत जरूरी काम हो तभी घर से यात्रा के लिए निकले। वरना घंटों इंतजार के बाद ही आपको सफर करने के लिए मिलेगा। चूंकि शनिवार और रविवार को महीनें के दूसरे सप्ताह का मिनी लाकडाउन होगा। पिछले मिनी लाकडाउन में सवारियां न होने की वजह से बसों का ज्यादा संचालन नहीं हो पाया था। इस बार अधिकारियों का कहना है कि जब तक एक बस में कम से कम 15 सवारियां न हीं होती बस को चलाने से कोई फायदा नहीं होगा।
पहले मिनी लाकडाउन में हर दिन महज 30-40 बसों का ही संचालन हो पा रहा था। इसको देखते हुए अधिकारियों का इस बार कहना है कि एक तो रोडवेज पहले से ही घाटे में चल रहा है। इस मिनी लाकडाउन में जब तक एक बस में कम से कम 15-20 सवारियां न हो तब तक बस को चलाने से कोई फायदा नहीं है।
बस को बस अड्डे से तब तक रवाना नहीं किया जाएगा। जब तक एक बस में कम से कम 15 सवारियां न हो। दो दिनों के इस मिनी लाकडाउन में बाजार के साथ ही साथ ऑटो, रिक्शा जैसे सभी साधनों को बंद कर दिया जाता है। जिससे यात्रियों को बस अड्डे तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कम सवारियों पर बस चलाने का कोई फायदा नहीं है। कम से कम 15-20 सवारियां तो एक बस में होनी चाहिए। जब तक सवारियां नहीं होगी बस को रवाना नहीं कर सकते। पिछली वार भी इसी वजह से बसें नहीं चल सकी थी। – चीनी प्रसाद, एआरएम, बरेली डिपो
