बरेली: LLB की परीक्षा में नकल के साथ पकड़े गए दो छात्र, प्राचार्य ने कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सचल दल ने की कार्रवाई, एक छात्र को प्राचार्य ने पकड़ा

बरेली कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा में दो छात्रों को नकल के साथ पकड़ा गया है। कॉलेज के सचल दल ने दोनों छात्रों का नहीं यूएफएम किया है।

बरेली, अमृत विचार बरेली कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा में दो छात्रों को नकल के साथ पकड़ा गया है। कॉलेज के सचल दल ने दोनों छात्रों का नहीं यूएफएम किया है। इनमें एक छात्र को कॉलेज के प्राचार्य प्रो ओपी राय ने उस वक्त पकड़ा जब वह भ्रमण कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- बरेली: दवाएं न होने से मरीजों की आंखों के ऑपरेशन बंद, वार्ड पड़ा खाली

प्राचार्य ने छात्र से उठने के लिए कहा तो उसने कहा कि मेरा समय बर्बाद न करें। इस पर प्राचार्य ने जब उसका हाथ पकड़ा तो पर्ची निकली। सचल दल के तलाशी लेने पर उसके पास गेस पेपर की कई पर्चियां निकलीं, जिसके बाद उसपर कार्रवाई की गई।

इसके अलावा शौचालयों में भी नकल छुपाई जा रही है। कई छात्र चेकिंग के दौरान चकमा देकर अंदर नकल सामग्री के साथ मोबाइल भी ले जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन भी काफी सख्ती कर रहा है। चीफ प्रॉक्टर प्रो आलोक खरे ने बताया लगातार सख्ती की जा रही है। शनिवार को दो नकलची पकड़े जाने पर उनका यूएफएम किया गया है।

कल परीक्षा की वजह से कक्षाएं रहेंगी स्थगित
बरेली कॉलेज में कई परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को द्वितीय पाली में ही 3000 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, इसकी वजह से पूरे कॉलेज परिसर की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में सोमवार को कॉलेज में कक्षाएं स्थगित रहेंगी। परीक्षा नियंत्रक बीनम सक्सेना के पत्र पर प्राचार्य ने सभी विभागाध्यक्षों और शिक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: टीटीई की गिरफ्तारी के प्रयास तेज, कल दर्ज हो सकते हैं पीड़ित फौजी के बयान

संबंधित समाचार