आज का राशिफल। 20 नवंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज का राशिफल 20 नवंबर, 2022 - सभी राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा आज का द‍िन, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन का दैनिक राशिफल। Read your Aaj Ka Rashifal for all 12 Rashi in Hindi

मेष

आज दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त होने की संभावना है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

वृष

आज जल्दबाज़ी में धनहानि होने की आशंका है। अपने स्वाभिमान का ध्यान रखें। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। अपने खानपान की आदतों पर सुधार करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाही करेंगे। प्रेमी जन के साथ संवादहीनता हो सकती है।

मिथुन

आज आपकी योजना किसी कारणवश अटक सकती है। अपने प्रयासों में कमी न होने दें। व्यापार में इच्छित परिणाम न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। मन में हीनता की भावना आ सकती है। परिवार में परेशानियां उत्पन्न होंगी।

कर्क

आज रुका हुआ काम अचानक बन सकता है। वरिष्ठ और बुद्धिमान लोगों के साथ आपके संपर्क विकसित होंगे। विरोधी आपके सामने कमजोर होंगे। जॉब में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

सिंह

आज कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। क्रोधी स्वभाव वाले लोगों की आलोचना हो सकती है। रक्तचाप के रोगी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ठंड से आपको बचना चाहिए। मौज-मस्ती और मनोरंजन में समय बर्बाद न करें।

कन्या

आज अनुसंधान संबंधी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। घरेलू मामलों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। ज्यादा टीवी और कंफ्यूटर का प्रयोग न करें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी।

तुला

आज काम की वजह से तनाव हो सकता है। बीते दिन की तुलना में आपको कार्यक्षेत्र में परेशानी का अनुभव होगा। यात्रा का प्रयोजन सफल होने में कठिनाई होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आंखों से जुड़ी समस्या सामने आ सकती हैं।

वृश्चिक

आज कानूनी मामलों में परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। जल्दबाज़ी के बजाय गंभीरता और धैर्यपूर्वक निर्णय लेंगे। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। आप नया काम शुरू कर सकते हैं।

धनु

आज समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा। घर के नवनिर्माण पर धन खर्च करेंगे। बड़ी कारोबारी डील हो सकती है। अपना काम बेहतरीन तरीके से करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। 

मकर

आज पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद जन्म ले सकते हैं। जॉब में अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। छात्रों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ

आज आपकी विनम्रता का लोग गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। घर के छोटे सदस्यों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। कारोबार के दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। वैवाहिक कार्यक्रमों आदि को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मीन

आज सभी काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। गलत लोगों की संगत से बचें। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। मित्रों के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं।