बरेली: दो की मौत, 42 मिले नए संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के 42 नए मामले सामने के साथ ही शुक्रवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई। दो मौत होने के साथ ही, जिले में संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 47 पहुंच गया है। वहीं, नए मिले संक्रमितों को सर्विलांस टीम आइसोलेशन के लिए कोविड वार्ड में शिफ्ट करा रही है। साथ …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के 42 नए मामले सामने के साथ ही शुक्रवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई। दो मौत होने के साथ ही, जिले में संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 47 पहुंच गया है। वहीं, नए मिले संक्रमितों को सर्विलांस टीम आइसोलेशन के लिए कोविड वार्ड में शिफ्ट करा रही है। साथ ही, उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। प्रशासन की निगरानी में मृतकों के परिजन कोविड नियम के तहत अंत्येष्टि करेंगे।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक आजमनगर का एक गंभीर मरीज गुरुवार को ट्रूनाट की जांच में संक्रमित मिला था। जिसे देर रात ही कोविड एल-2 में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, मीरगंज सीएचसी के रिटायर्ड हेल्थ सुपरवाइजर भी संक्रमित थे जिनका इलाज कोविड एल-3 में चल रहा था। उनकी भी शुक्रवार को मौत हुई है। सभी मृतक संक्रमितों का अंतिम संस्कार कोविड नियम के तहत स्वास्थ्य और प्रशासन की निगरानी में कराया जाएगा।
