बहराइच: एमएलसी से मिलकर शिक्षक समस्याओं के निस्तारण पर दिया बल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। स्नातक एमएलसी फैजाबाद- गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र देवेंद्र प्रताप सिंह रविवार को बहराइच प्रवास पर रहे। नगर आगमन पर पार्टी द्वारा प्रस्तावित बैठक में शिरकत की। इसके अलावा उन्होंने प्राचीन मरी माता मंदिर में माता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस दौरान स्वास्तिक रेस्टोरेंट में उन्होंने अपनी कोर टीम के साथ बैठक कर आगामी स्नातक चुनाव के विषय में चर्चा की व रणनीति तैयार की। बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह 'दिवाकर' के नेतृत्व में शिक्षक संगठन ने शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले सहित अन्य समस्याओं पर अपना पक्ष रखा। जिस पर एमएलसी ने इस संबंध में सदन में मुद्दा रखने का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान कैसरगंज ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सिंह, रिसिया अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर, नवाबगंज अध्यक्ष विपिन सिंह, अवधेश गुप्ता , फखरपुर से  सुखदराज सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, शुभम तिवारी, पवन सिंह, आशीष सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह, मिथलेश गुप्ता, महेंद्र सिंह रविकांत ओझा, अरुण राजपूत, संजय वर्मा, सुशील वर्मा, जयप्रकाश सिंह, उमेश कुमार, सतपाल सिंह, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार