बांदा : 27 तक जमा होंगे बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फार्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बांदा। अगले माह से जनपद में शुरू होने वाले बांदा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम खरीदने के इच्छुक फ्रेंचाइजियों के लिए फार्म बिकना शुरू हो गए। 27 नवंबर तक फार्म जमा होंगे। शहर के एक होटल में आयोजित कमेटी की बैठक में फ्रेंचाइजियों ने अपने सुझाव दिए।

 बांदा क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रमौलि भारद्वाज ने बताया कि अगले माह दिसंबर में सरदार बल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता आयोजित होगी। टीम खरीदने वाले फ्रेंचाइजियों को फार्म वितरण शुरू कर दिया गया है। 27 नवंबर तक फार्म जमा किए जाएंगे। 

जबकि विलंब शुल्क के साथ 30 दिसंबर तक आवेदन जमा होंगे। बैठक के दौरान फ्रेंचाइजियों ने टीम लेने को अपनी सहमति जताई। कुछ फ्रेंचाइजियों ने टीम लेने का आवेदन किया। इस मौके पर बीपीएल कमेटी अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, राममिलन गुप्ता, वासिफ जमां खां, शारिक न्याजी, मनोज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार