बुलंदशहर: पुलिस ने व्यापारी अपहरण कांड के सरगना को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान व्यापारी अपहरण के मामले में 50 हजार रूपये के ईनामी सरगना सोनू को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि कस्बा खुर्जा नगर में गत 15 अकटूबर को राजकुमार नामक एक हार्ड वेयर व्यापारी का अपहरण कर लिया गया था।

एक सूचना के मुताबिक खुर्जा नगर पुलिस शनिवार की रात तलाश अभियान छेड़ा था। इसी दौरान बदमाश अपने एक अन्य साथी के साथ वहां से गुजरा तथा पुलिस को देख कर वाहन को मोड़ने लगा। पुलिस ने बदमाश का पीछा किया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी।
दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सोनू घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस अपहरण कांड में शामिल अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर 24घंटे के अंदर व्यापारी को छुड़ा लिया था लेकिन इसका सरगना सोनू नामक बदमाश फरार चल रहा था।

संबंधित समाचार